Edited By prachi,Updated: 22 Jan, 2019 01:46 PM
बिहार के भोजपुर जिले से पति-पत्नी के रिश्ते को शर्मसार करता मामला सामने आया है जहां एक पति ने अपनी पत्नी को जिंदा जलाने की कोशिश की। उसने पत्नी पर कफन डालकर उसे चिता पर लिटा दिया। गनीमत रही कि समय रहते पुलिस वहां पहुंच गई और महिला के प्राण बच गए।...
भोजपुरः बिहार के भोजपुर जिले से पति-पत्नी के रिश्ते को शर्मसार करता मामला सामने आया है जहां एक पति ने अपनी पत्नी को जिंदा जलाने की कोशिश की। उसने पत्नी पर कफन डालकर उसे चिता पर लिटा दिया। गनीमत रही कि समय रहते पुलिस वहां पहुंच गई और महिला के प्राण बच गए।
जानकारी के अनुसार, घटना भोजपुर जिले के सारीपुर सोन नदी शमशान घाट की है। पीड़ित महिला ने आरोप लगाया है कि शादी के 13 साल बाद संतान पैदा ना होने के कारण ससुराल वाले उसे प्रताड़ित कर रहे थे। वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महिला को इस बारे में कुछ पता नहीं है कि वह चिता पर कैसे पहुंची।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस समय रहते घटनास्थल पर पहुंच गई और महिला की जान बच गई। पुलिस ने महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान रवीन्द्र ठाकुर के रूप में हुई है। वहीं इस घटना के बाद से अन्य ससुराल फरार बताए जा रहे हैं।