Edited By Nitika,Updated: 15 Jan, 2020 11:32 AM
बिहार में अपराधियों ने आतंक मचा रखा है। आलम यह है कि यहां आम लोगों के साथ-साथ नेता भी सुरक्षित नहीं हैं। ताजा मामला समस्तीपुर का है जहां बखौफ अपराधियों ने एक गांव के मुखिया की गोली मारकर हत्या कर दी।
समस्तीपुरः बिहार में अपराधियों ने आतंक मचा रखा है। आलम यह है कि यहां आम लोगों के साथ-साथ नेता भी सुरक्षित नहीं हैं। ताजा मामला समस्तीपुर का है जहां बखौफ अपराधियों ने एक गांव के मुखिया की गोली मारकर हत्या कर दी।
जानकारी के अनुसार, घटना समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र की है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि रतवारा पंचायत के मुखिया एवं राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता मो.शफी अहमद (60) मंगलवार रात अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान अपराधियों ने मुखिया पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस घटना में मुखिया मो.शफी गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूत्रों ने बताया कि घायल मुखिया को दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। हत्या के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।