Edited By Deepika Rajput,Updated: 24 Sep, 2018 01:07 PM
राजधानी पटना का आसरा शेल्टर होम एक बार फिर सुर्खियों में है। दरअसल यहां से एक लड़की ने भागने का प्रयास किया है। हालांकि, वो कामयाब न हो सकी। भागने की कोशिश में वो घायल हो गई, जिसके चलते उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पटनाः राजधानी पटना का आसरा शेल्टर होम एक बार फिर सुर्खियों में है। दरअसल यहां से एक लड़की ने भागने का प्रयास किया है। हालांकि, वो कामयाब न हो सकी। भागने की कोशिश में वो घायल हो गई, जिसके चलते उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
राजीव नगर पुलिस ने बताया कि गश्त के दौरान घायल अवस्था में लड़की को बरामद किया गया है। पूछताछ में उसने बताया कि वह आसरा होम के छत से कूदकर भागी है। उसे गंभीर चोट लगी थी। इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने बताया कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
बता दें कि, आसरा होम से भागने की यह तीसरी घटना है। फिलहाल अभी तक पता नहीं चल सका है कि लड़की ने यहां से भागने का प्रयास क्यों किया।