गिरिराज ने कांग्रेस पर कसा तंज- गांधी जयंती पर पैदल मार्च करके कर रहे दिखावा

Edited By prachi,Updated: 02 Oct, 2019 03:56 PM

giriraj targets congress

अपने विवादित बयानों को लेकर हमेशा चर्चा में रहने वाले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एक बार फिर कांग्रेस पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि गांधी जयंती और शास्त्री जयंती पर राजघाट तक पैदल मार्च करके कांग्रेसी दिखावा कर रहे हैं।

बेगूसरायः अपने विवादित बयानों को लेकर हमेशा चर्चा में रहने वाले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एक बार फिर कांग्रेस पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि गांधी जयंती और शास्त्री जयंती पर राजघाट तक पैदल मार्च करके कांग्रेसी दिखावा कर रहे हैं।

गिरिराज सिंह ने बेगूसराय में गांधी जयंती पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान कहा कि कांग्रेसियों ने आज तक गांधी के नाम का सिर्फ राजनीतिक लाभ लिया है। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी और सोनिया गांधी पर भी निशाना साधा। गिरिराज ने कहा कि कांग्रेसी सिर्फ सोनिया गांधी और राहुल गांधी को बिठाकर परिक्रमा कर लेते तो गांधी जयंती का दिखावा सफल हो जाता।

बता दें कि इससे पहले गिरिराज सिंह ने बिहार में बाढ़ की स्थिति को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा कि बाढ़ और बारिश की आपदा से जनता परेशान है, लेकिन प्रशासन के लिए उत्सव का माहौल बना हुआ है। बाढ़ की आड़ में लूट-खसोट होती है।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!