BJP नेता गिरिराज सिंह नवादा से नहीं बेगूसराय से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव

Edited By prachi,Updated: 17 Mar, 2019 10:58 AM

giriraj singh will fight lok sabha elections from begusarai

लोकसभा चुनावों का बिगुल बज गया है। इस बार लोकसभा चुनावों में बिहार में एनडीए और महागठबंधन के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा। बिहार में 40 लोकसभा सीटों पर चुनाव होने हैं। एनडीए में जदयू, भाजपा और लोजपा एक साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे। जदयू और भाजपा...

पटनाः लोकसभा चुनावों का बिगुल बज गया है। इस बार लोकसभा चुनावों में बिहार में एनडीए और महागठबंधन के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा। बिहार में 40 लोकसभा सीटों पर चुनाव होने हैं। एनडीए में जदयू, भाजपा और लोजपा एक साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे। जदयू और भाजपा 17-17 सीटों पर तो वहीं लोजपा 6 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी।

बिहार भाजपा में कुछ उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लग गई है। इस दौरान कुछ नेताओं का टिकट कट गया है। भाजपा ने भागलपुर से शाहनवाज हुसैन का टिकट काट लिया है। वहीं पटना साहिब से शत्रुघ्न सिन्हा के स्थान पर भाजपा ने रविशंकर प्रसाद को टिकट दिया है।

भाजपा ने आरा से आरके सिंह और पूर्वी चंपारण से राधामोहन सिंह को टिकट दिया है। मधुबनी से हुकुमदेव यादव के बेटे अशोक यादव और बेगूसराय से भाजपा की तरफ से गिरिराज सिंह चुनाव लड़ेंगे। भाजपा ने सिवान, झंझारपुर, गोपालगंज और गया सीटों को छोड़ दिया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!