अमित शाह ने ट्वीट कर लगाई मुहर, बेगूसराय से ही लोकसभा चुनाव लड़ेंगे गिरिराज सिंह

Edited By prachi,Updated: 27 Mar, 2019 03:56 PM

giriraj singh will contest from begusarai

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बेगूसराय से ही लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने इस बात पर मुहर लगा दी है। अमित शाह ने ट्वीट कर गिरिराज सिंह को चुनाव के लिए शुभकामनाएं भी दी हैं। अमित शाह ने अपने ट्वीट में लिखा कि गिरिराज...

पटनाः केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बेगूसराय से ही लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने इस बात पर मुहर लगा दी है। अमित शाह ने ट्वीट कर गिरिराज सिंह को चुनाव के लिए शुभकामनाएं भी दी हैं।

अमित शाह ने अपने ट्वीट में लिखा कि गिरिराज सिंह बिहार के बेगूसराय से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। उनकी सारी बातों को मैंने सुना है और संगठन उनकी सभी समस्याओं का समाधान निकालेगा। मैं चुनाव के लिए उन्हें शुभकामनाएं देता हूं।

बिहार एनडीए ने लोकसभा चुनावों के तहत उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। भाजपा ने नवादा सांसद व केंद्रीय मंत्री गिरिराज को नवादा के स्थान पर बेगूसराय का टिकट दिया। इस पर गिरिराज सिंह ने राज्य के भाजपा नेतृत्व पर नाराजगी प्रकट करते हुए कहा था कि मेरे अलावा किसी अन्य किसी सांसद की सीट नहीं बदली गई, ऐसा क्यों?

साथ ही गिरिराज सिंह ने कहा था कि इस बात से मेरे आत्मसम्मान को ठेस पहुंची है और अपने स्वाभिमान के साथ समझौता नहीं कर सकते। वहीं सीपीआई की टिकट पर जेएनयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार बेगूसराय से चुनाव लड़ेंगे। कन्हैया कुमार ने इस मामले को लेकर गिरिराज सिंह पर जमकर हमला बोला था।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!