सुखाड़ को लेकर बिहार सरकार पर बरसे गिरिराज सिंह, कहा- बेगूसराय के साथ हो रहा सौतेला व्यवहार

Edited By prachi,Updated: 21 Sep, 2019 03:59 PM

giriraj singh targets bihar government

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर भाजपा सांसद गिरिराज सिंह के निशाने पर आ गए हैं। अपने तीन दिवसीय दौरे के चलते बेगूसराय पहुंचे गिरिराज सिंह ने बिहार सरकार की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए हैं। बेगूसराय के मटिहानी प्रखंड स्थित बाढ़ प्रभावित...

बेगूसरायः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर भाजपा सांसद गिरिराज सिंह के निशाने पर आ गए हैं। अपने तीन दिवसीय दौरे के चलते बेगूसराय पहुंचे गिरिराज सिंह ने बिहार सरकार की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए हैं।

बेगूसराय के मटिहानी प्रखंड स्थित बाढ़ प्रभावित दियारा क्षेत्रों का भ्रमण करने पहुंचे गिरिराज सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार बेगूसराय के साथ सौतेला व्यवहार कर रहे हैं। गिरिराज सिंह ने कहा कि बिहार सरकार ने 18 जिलों को सूखाग्रस्त घोषित किया है। बेगूसराय में अन्य जिलों की अपेक्षा कम बारिश हुई इसके बावजूद सरकार जिले पर कोई ध्यान नहीं दे रही है।

गिरिराज सिंह ने किसानों से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाते हुए कहा कि वह बिहार सरकार को इस आपदा से अवगत करवाएंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि वह जिला प्रशासन से बात कर बेगूसराय को बाढ़ प्रभावित एवं सूखा प्रभावित घोषित करने का आग्रह करूंगा।

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!