Edited By prachi,Updated: 11 Nov, 2018 02:20 PM
बिहार की राजधानी पटना का एक और शेल्टर होम सुर्खियों में आ गया है। शेल्टर होम से चार नाबालिग युवतियां फरार हो गई हैं। पुलिस के इस मामले में केस दर्जकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पटना के आशा शेल्टर होम की चार नाबालिग लड़कियां खिड़की में...
पटनाः बिहार की राजधानी पटना का एक और शेल्टर होम सुर्खियों में आ गया है। शेल्टर होम से चार नाबालिग युवतियां फरार हो गई हैं। पुलिस ने केस दर्जकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, पटना के आशा शेल्टर होम की चार नाबालिग लड़कियां खिड़की में दुपट्टा बांधकर फरार हो गई। यह शेल्टर होम पाटलिपुत्र कॉलोनी इलाके में स्थित है। यह चारों लड़कियां बिहार के बाहर की रहने वाली थी। पुलिस ने केस दर्जकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।