अपराधियों का कहर, भोजपुरी गायक और अभिनेता के घर पर की अंधाधुंध फायरिंग

Edited By prachi,Updated: 08 Nov, 2018 11:56 AM

अपराधियों ने भोजपुरी गायक और अभिनेता छैला बिहारी के घर पर हमला बोल दिया। इस दौरान अपराधियों ने भोजुपरी लोक गायक के घर पर अंधाधुंध फायरिंग की। पुलिस के मामले की छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, घटना खगड़िया जिले के गोगरी थाना इलाके के पोड़ा...

खगड़ियाः अपराधियों ने भोजपुरी गायक और अभिनेता छैला बिहारी के घर पर हमला बोल दिया। इस दौरान अपराधियों ने भोजुपरी लोक गायक के घर पर अंधाधुंध फायरिंग की। पुलिस के मामले की छानबीन शुरू कर दी है। 

जानकारी के अनुसार, घटना खगड़िया जिले के गोगरी थाना इलाके के पोड़ा ओपी की है। अपराधियों ने छैला बिहारी के घर पर अंधाधुंध फायरिंग की। जिस समय अपराधियों ने लोक गायक के घर पर हमला बोला उस समय छैला बिहारी घर पर मौजूद नहीं थे। 

इस पर परिवारवालों का कहना है कि पिछले दिनों पौड़ा पंचायत में मनरेगा घोटाला का खुलासा हुआ है और खुलासा करने का आरोप छैला बिहारी के परिवारवालों पर ही लगा है। परिवारवालों ने स्थानीय मुखिया और उनके लोगों पर ही यह फायरिंग करने का आरोप लगाया है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से कई खोखा और मोबाइल फोन भी बरामद किया है। पुलिस अपराधियों को पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। इस घटना के बाद से छैला बिहारी के परिवार वालों में दहशत का माहौल फैला हुआ है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!