Edited By prachi,Updated: 23 Nov, 2019 10:57 AM
बिहार के छपरा से बनियापुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर के साथ पिटाई का मामला सामने आया है। वहीं इस घटना के बाद बनियापुर सहित जिले के सभी डॉक्टर हड़ताल पर चले गए हैं।
छपराः बिहार के छपरा से बनियापुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर के साथ पिटाई का मामला सामने आया है। वहीं इस घटना के बाद बनियापुर सहित जिले के सभी डॉक्टर हड़ताल पर चले गए हैं।
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह कुछ लोग बनियापुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एक मरीज का इलाज करवाने आए थे। इसी बीच मरीज ने स्वास्थ्य केंद्र में ही दम तोड़ दिया। इससे आक्रोशित परिजनों ने पहले अस्पताल में तोड़फोड़ की और उसके बाद डॉक्टर अरुण प्रकाश गुप्ता की जमकर पिटाई कर दी। इस घटना में डॉक्टर का सिर फट गया और उनके बाएं पैर में फ्रैक्चर भी हो गया।
वहीं डॉक्टर की पिटाई का वीडियो अस्पताल के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। इस बीच भाषा (बिहार स्वास्थ्य सेवा संघ) के अध्यक्ष डॉक्टर केएम दुबे ने एसपी को पत्र लिखकर इस मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है।