भोजपुरः नकली नोट छापने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 3 महिलाओं सहित 5 लोग गिरफ्तार

Edited By prachi,Updated: 11 Jan, 2019 02:31 PM

बिहार के भोजुपर जिले की पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। पुलिस ने जाली नोटों को छापने वाली प्रिंटर मशीन के साथ 3 महिलाओं सहित 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को भारी मात्रा में छपे हुए नकली 100, 200 और 500 के नोट भी बरामद हुए हैं। पुलिस ने कुल...

भोजपुरः बिहार के भोजुपर जिले की पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। पुलिस ने जाली नोटों को छापने वाली प्रिंटर मशीन के साथ 3 महिलाओं सहित 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को भारी मात्रा में छपे हुए नकली 100, 200 और 500 के नोट भी बरामद हुए हैं। पुलिस ने कुल 33 हजार रुपए भी बरामद किए हैं। 
PunjabKesari
मामला बिहार के भोजपुर जिले के संदेश थाना क्षेत्र के जमुआव गाँव का है जहां पुलिस ने जाली नोटों का कारोबार कर रहे 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बडीहा निवासी दरोगा सिंह के बेटे गुड्डू कुमार और संदेश थाना क्षेत्र के जमुआव निवासी नागेंद्र सिंह को उसकी पत्नी रेखा देवी और दो बहुओं देवंती देवी और नेहा देवी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधी जाली नोटों को छापकर बाजार में फैलाने का काम करते थे। ये लोग आर्डर पर भी जाली नोटों की छपाई करते थे।
PunjabKesari
भोजपुर पुलिस को मिली सफलता के बाद आरा सदर एसडीपीओ पंकज कुमार ने प्रेस वार्ता कर बताया कि भोजपुर पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त जगह पर बड़े पैमाने पर जाली नोटों को छापा जाता था। पुलिस ने तत्काल कदम उठाते हुए मौके से सास और उसकी दो बहुओं समेत कुल 5 लोगों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। एसडीपीओ ने बताया कि पहले ये लोग करीब 5 से 6 लाख रूपए छाप चुके थे। यह इनका दूसरा टेंडर था जिसकी अब यह लोग छपाई कर रहे थे।  

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!