गिरिराज को बिहार का अगला CM बनाने की उठी मांग, बेगूसराय में समर्थकों ने लगाए नारे

Edited By prachi,Updated: 09 Jun, 2019 03:04 PM

demand raised of giriraj to make bihar next cm

अपने बयानों के चलते अकसर सुर्खियां बटोरने वाले भाजपा नेता गिरिराज सिंह को बिहार का मुख्यमंत्री बनाने की मांग उठी है। उनकी पार्टी के समर्थकों के द्वारा यह मांग उठाई जा रही है। लोकसभा चुनाव जीतने के बाद पहली बार अपने संसदीय क्षेत्र पहुंचे गिरिराज सिंह...

बेगूसरायः अपने बयानों के चलते अकसर सुर्खियां बटोरने वाले भाजपा नेता गिरिराज सिंह को बिहार का मुख्यमंत्री बनाने की मांग उठी है। उनकी पार्टी के समर्थकों के द्वारा यह मांग उठाई जा रही है।

लोकसभा चुनाव जीतने के बाद पहली बार अपने संसदीय क्षेत्र पहुंचे गिरिराज सिंह का उनके समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया और नारे लगाए- अगला सीएम कैसा हो...गिरिराज सिंह जैसा हो। भाजपा के एक नेता ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता और समर्थक गिरिराज को बिहार का अगला मुख्यमंत्री बनते देखना चाहते हैं।

गौरतलब है कि बिहार की बेगूसराय सीट पर जीत दर्ज करने के बाद गिरिराज सिंह को केंद्रीय मंत्रिमंडल में पशुपालन, डेयरी व मत्स्य पालन मंत्री का पदभार सौंपा गया है। भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उठी यह मांग अगले साल होने वाले राज्य विधानसभा चुनावों में सीएम नीतीश कुमार की मुश्किलों को बढ़ा सकती है।

हाल ही में गिरिराज सिंह ने नीतीश कुमार पर इफ्तार पार्टी आयोजित करने को लेकर जमकर निशाना साधा था। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर कर लिखा था कि कितनी खूबसूरत तस्वीर होती जब इतनी ही चाहत से नवरात्रि पर फलाहार का आयोजन करते और सुंदर-सुंदर फोटो आते, अपने कर्म धर्म में हम पिछड़ क्यों जाते और दिखावा में आगे रहते हैं।

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!