Edited By prachi,Updated: 12 Jan, 2019 04:50 PM
लोजपा अध्यक्ष रामविलास पासवान द्वारा राबड़ी देवी को लेकर दिए बयान के चलते केंद्रीय मंत्री की बेटी ने ही अपने पिता के खिलाफ कड़े तेवर अपना लिए हैं। रामविलास पासवान की बेटी आशा पासवान ने कहा कि पापा राबड़ी देवी से माफी मांगे नहीं तो वह उनके खिलाफ...
पटनाः लोजपा अध्यक्ष रामविलास पासवान द्वारा राबड़ी देवी को लेकर दिए बयान के चलते केंद्रीय मंत्री की बेटी ने ही अपने पिता के खिलाफ कड़े तेवर अपना लिए हैं। रामविलास पासवान की बेटी आशा पासवान ने कहा कि पापा राबड़ी देवी से माफी मांगे नहीं तो वह उनके खिलाफ आंदोलन करेंगी।
आशा पासवान ने कहा कि पिता ने बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी पर तंज कसते हुए उन्हें अंगूठा छाप कहा। ऐसा कहकर उन्होंने पूरे महिला समाज को अपमानित किया है, मेरी मां को अपमानित किया है। उन्होंने कहा कि इसके चलते वह राबड़ी देवी से माफी मांगे नहीं तो वह लोजपा दफ्तर के बाहर धरने पर बैठेंगी।
रामविलास पासवान की बेटी ने कहा कि मैं अपने पिता के खिलाफ उनके संसदीय क्षेत्र हाजीपुर में जाकर भी प्रचार करूंगी और बताऊंगी की अंगूठा छाप क्या होती है? गौरतलब है कि लोजपा अध्यक्ष ने राबड़ी देवी पर तंज कसते हुए था कि कुछ लोग केवल नारा लगाकर अंगूठा छाप मुख्यमंत्री बन गए।