Edited By prachi,Updated: 06 Oct, 2018 12:32 PM
बिहार के सासाराम जिले में एक शख्स ने हैवानियत की हदों को मार करते हुए पांच लोगों पर तेजधार हथियार से हमला बोल दिया। इसके चलते दो बच्चों और एक महिला की मौत हो गई वहीं एक महिला और एक बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा...
सासारामः बिहार के सासाराम जिले में एक शख्स ने हैवानियत की हदों को मार करते हुए पांच लोगों पर तेजधार हथियार से हमला बोल दिया। इसके चलते दो बच्चों और एक महिला की मौत हो गई वहीं एक महिला और एक बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है।
जानकारी के अनुसार, घटना जिले के तिलौथू थाना अंतर्गत मिर्जापुर की है। 40 वर्षीय सुनील कुमार सिंह ने शनिवार की सुबह पांच लोगों पर तेजधार हथियार से हमला बोल दिया। इस हमले में दारोगा यादव की 40 वर्षीया पत्नी लालसा देवी, जमींदार यादव के तीन वर्षीय पुत्र छोटू कुमार और ओम प्रकाश उर्फ रवि यादव के चार वर्षीय पुत्र गोलू कुमार की मौत हो गई।
घायलों में उपेंद्र यादव की 40 वर्षीया पत्नी सुनीता देवी और उनकी पांच वर्षीया पुत्री आरती कुमारी शामिल हैं। घायलों का इलाज सासाराम के अस्पताल में चल रहा है। आरोपी फरार बताया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।