Edited By prachi,Updated: 28 Aug, 2018 05:55 PM
बिहार के सीतामढ़ी सिविल कोर्ट में पेशी के लिए आए कुख्यात गैंगस्टर संतोष झा की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। इस वारदात में एक सिविल कोर्टकर्मी भी जख्मी हो गया। जानकारी के अनुसार, तीन बदमाशों ने मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कोर्ट में पेशी के लिए आए...
पटनाः बिहार के सीतामढ़ी सिविल कोर्ट में पेशी के लिए आए कुख्यात गैंगस्टर संतोष झा की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। इस वारदात में एक सिविल कोर्टकर्मी भी जख्मी हो गया। इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की जा रही है। इस बात की जानकारी एसपी विक्रम बरमन ने दी है।
जानकारी के अनुसार, तीन बदमाशों ने मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कोर्ट में पेशी के लिए आए गैंगस्टर संतोष झा कोे अपनी गोलियों का निशाना बनाया। संतोष झा को एक गोली सिर में और एक छाती में लगी। पुलिस द्वारा संतोष झा को अस्पताल में ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद दो आरोपी फरार हो गए जबकि एक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
शिवहर जिले का रहने वाला संतोष झा इस समय जेल में बंद था। उसके ऊपर कई आपराधिक मामलों को अंजाम देने का आरोप लगा हुआ है। वह दस सालों से अपराध की दुनिया में सक्रिय था। वह जेल में रहकर भी अपने गिरोह को चलाता था। कुछ दिन पहले संतोष झा के गैंग के शूटर अभिषेक झा की भी अपराधियों ने मोतिहारी अनुमंडल न्यायालय में गोली मारकर हत्या कर दी थी।