अश्विनी चौबे के बिगड़े बोल- राबड़ी भाभी हैं घूंघट में रहें, राबड़ी ने दिया जवाब- इतना बेशर्म मत बनिए

Edited By prachi,Updated: 13 Apr, 2019 04:49 PM

controversial statement of ashwini choubey

अपने बयानों के कारण अकसर विवादों में रहने वाले केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी पर बयान जारी कर एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। जदयू प्रत्याशी के समर्थन में चुनाव प्रचार करने सीतामढ़ी पहुंचे अश्विनी चौबे ने कहा...

पटनाः अपने बयानों के कारण अकसर विवादों में रहने वाले केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी पर बयान जारी कर एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। जदयू प्रत्याशी के समर्थन में चुनाव प्रचार करने सीतामढ़ी पहुंचे अश्विनी चौबे ने कहा कि राबड़ी देवी हमारी भाभी हैं, वे घूंघट में ही रहें। चौबे के इस बयान पर राबड़ी देवी ने करारा पलटवार किया है। 

राबड़ी ने ट्वीट कर दिया जवाब
राबड़ी देवी ने ट्वीट कर कहा कि चौबे जी, घूंघट वाली महिलाओं से इतनी नफरत और भय क्यों? क्या यही है आपके नरेंद्र मोदी जी का महिला सशक्तिकरण? यह है बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ? आप जैसे चौबे, छब्बे और दूबे की पितृसत्ता से सूबे को हमने छूटकारा दिलाया तो उसकी पीड़ा आपके बयान में नजर आ रही है। इतना बेशर्म मत बनिए।

राबड़ी देवी ने भोजपुरी में भी एक ट्वीट कर अश्विनी चौबे पर करारा तंज कसा। बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने कहा कि सुनो अश्विनी चौबे, पहले तुम्हारी सरकार में मंत्री और महिला नेत्री स्मृति ईरानी, निर्मला सीतारमण, सुषमा स्वराज, मेनका गांधी, वसुंधरा राजे सिंधिया को तो घूंघट में रखिए। भाजपा की महिला नेता छुट्टी घूमेंगी और दूसरी घूंघट में? क्या यही है तुम्हारा महिला विरोधी पितृसत्तात्मक संघी संस्कार?

एक अन्य ट्वीट में राबड़ी देवी ने कहा अश्विनी चौबे जैसे संघी लंपट भूल गए है कि मोहन भागवत जैसे बूढ़े संघी लोगों की हाफ़ पैंट से full पैंट हमने ही करवाया था। मनुवादी भाजपाई गुंडे घृणित मानसिकता के महिला विरोधी लोग है। ये भाजपाई मानसिक रूप से विक्षिप्त जीव है। पता नहीं घर में अपनी मां-बहन, बेटी को कैसे सम्मान देते हैं?

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!