Edited By prachi,Updated: 20 Jan, 2019 11:39 AM
आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर बिहार की सियासत गरमाई हुई है। मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह मुंगेर सीट से कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ने का दावा कर रहे हैं। अनंत सिंह के दावे पर कांग्रेस ने पानी फेर दिया है। बिहार कांग्रेस अध्यक्ष मदन मोहन झा ने...
पटनाः आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर बिहार की सियासत गरमाई हुई है। मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह मुंगेर सीट से कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ने का दावा कर रहे हैं। अनंत सिंह के दावे पर कांग्रेस ने पानी फेर दिया है।
बिहार कांग्रेस अध्यक्ष मदन मोहन झा ने कहा कि पार्टी की तरफ से अभी यह तय नहीं हुआ है कि कौन सा उम्मीदवार कहां से चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि अनंत सिंह कहां से चुनाव लड़ेंगे यह तय करना कांग्रेस का काम नहीं है। साथ ही मदन मोहन झा ने कहा कि अनंत सिंह के दावे का कोई आधार नहीं है। वह किस आधार पर कांग्रेस की टिकट से लोकसभा चुनाव लड़ने का दावा कर रहें हैं यह तो वह स्वयं ही बता सकते हैं।
गौरतलब है कि मोकामा विधायक अनंत सिंह ने शुक्रवार को समर्थकों के साथ पटना से अथमलगोला होते हुए मुंगेर तक रोड शो निकाला। इस रोड शो में भारी संख्या में अनंत सिंह के समर्थक मौजूद रहे।