कांग्रेस में शुरू हुआ शत्रुघ्न सिन्हा का विरोध, कार्यकर्ताओं ने लालू का एजेंट बताकर की नारेबाजी

Edited By Deepika Rajput,Updated: 22 Apr, 2019 04:22 PM

congress opposes shatrughan sinha

बिहार की पटना साहिब लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी शत्रुघ्न सिन्हा को अपनी ही पार्टी के कार्यकर्ताओं की नाराजगी का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को पटना स्थित पार्टी मुख्यालय सदाकत आश्रम के सामने धरना प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं ने उनके खिलाफ...

पटनाः बिहार की पटना साहिब लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी शत्रुघ्न सिन्हा को अपनी ही पार्टी के कार्यकर्ताओं की नाराजगी का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को पटना स्थित पार्टी मुख्यालय सदाकत आश्रम के सामने धरना प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं ने उनके खिलाफ नारेबाजी करते हुए जमकर हंगामा किया।

कार्यकर्ताओं का आरोप है कि शत्रुघ्न जब एयरपोर्ट पर आए तो हम सब उनका इंतजार कर रहे थे, लेकिन वह लालू परिवार से मिलने चले गए। कार्यकर्ताओं ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भी वह पार्टी के खिलाफ प्रचार कर रहे हैं। अपनी पत्नी को सपा से टिकट दिलाकर कांग्रेस प्रत्याशी के खिलाफ प्रचार कर रहे हैं। वह कांग्रेस में रहकर सपा-बसपा के प्रमुख को प्रधानमंत्री बनाने की बात करते हैं, इसलिए वह कांग्रेस में रहने योग्य नहीं है। उन्होंने कहा कि लालू यादव के एजेंट के रूप में कांग्रेस में रहकर वह पार्टी को बर्बाद करने आए हैं।

बता दें कि शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा सपा के टिकट पर लखनऊ लोकसभा सीट से किस्मत आजमा रही हैं। वहीं शत्रुघ्न सिन्हा ने लखनऊ में कांग्रेस के चुनाव प्रचार को छोड़कर अपनी पत्नी की चुनावी सभा में शामिल होकर उनके लिए वोट मांग रहे थे, जिसकी वजह से कांग्रेस कार्यकर्ता नाराज हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!