Edited By prachi,Updated: 28 Feb, 2019 11:48 AM
बिहार के नालंदा जिले में एक तेज रफ्तार ट्रक ने पुलिस वाहन को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में एएसआई कार्तिक कुमार की मौके पर ही मौत हो गई वहीं तीन अन्य पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, घटना जिले के सरमेरा थाना क्षेत्र की है।...
नालंदाः बिहार के नालंदा जिले में एक तेज रफ्तार ट्रक ने पुलिस वाहन को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में एएसआई कार्तिक कुमार की मौके पर ही मौत हो गई वहीं तीन अन्य पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, घटना जिले के सरमेरा थाना क्षेत्र की है। गुरुवार की सुबह पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहे एक ट्रक ने चार पुलिस कर्मियों को रौंद दिया। इस दौरान एएसआई कार्तिक कुमार की मौत हो गई। इस हादसे में तीन अन्य पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
घायल पुलिसकर्मियों में मुंगेर के धरहरा थाने के जगदीशपुर गांव निवासी अविनाश कुमार, बेगूसराय के बलिया थाने के कस्बा गांव निवासी विनय कुमार, खगड़िया जिले के मानसी थाने के ठाठा गांव निवासी चंद्रदेव प्रसाद यादव शामिल हैं। मृतक एएसआई कार्तिक कुमार का तबादला दो माह पहले औरंगाबाद से सरमेरा थाने में हुआ था। मृतक मूलरूप से धनबाद के वरटांड निवासी थे।