CM नीतीश ने राजगीर में 10 करोड़ की लागत से बनने वाले गुरुद्वारे का किया शिलान्यास

Edited By prachi,Updated: 11 Jan, 2019 05:04 PM

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजगीर पहुंचकर 10 करोड़ की लागत से बनने वाले गुरुद्वारे का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने गुरु नानक शीतल कुंड के उपरी तल्ले पर महाराज जी के प्रकाश स्थान के दर्शन किए। इसके अतिरिक्त नीतीश कुमार अखंड पाठ के बाद अरदास में...

गयाः मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजगीर पहुंचकर 10 करोड़ की लागत से बनने वाले गुरुद्वारे का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने गुरु नानक शीतल कुंड के उपरी तल्ले पर महाराज जी के प्रकाश स्थान के दर्शन किए।

इसके अतिरिक्त नीतीश कुमार अखंड पाठ के बाद अरदास में गुरुनानक सेवक जत्था के साथ शामिल हुए। इसके बाद सीएम नीतीश कुमार बौद्ध महोत्सव का उद्घाटन करने बोधगया पहुंचे। महोत्सव को लेकर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। महोत्सव के कारण कालचक्र मैदान में मंच को बहुत ही आकर्षक रूप से सजाया गया है।

बौद्ध महोत्सव के दौरान कालचक्र मैदान पर ही ग्रामश्री मेले का आयोजन किया गया है। मेले में काष्ठ और हस्तशिल्प की चीजों के स्टाल लगाए गए हैं। इस मौके पर सीएम नीतीश कुमार के साथ उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, पर्यटन मंत्री प्रमोद कुमार, कला-संस्कृति व युवा विभाग के मंत्री कृष्ण कुमार ऋषि आदि भी मौजूद रहेंगे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!