Edited By prachi,Updated: 01 Jan, 2020 10:41 AM
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य और देश के लोगों को नववर्ष 2020 की बधाई और शुभकामनाएं दी है। नीतीश कुमार ने शुभकामना संदेश में आशा व्यक्त की है कि वर्ष 2020 समस्त बिहारवासियों एवं देशवासियों के लिए सुख, शान्ति, सछ्वाव, समृद्धि एवं अनंत...
पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राज्यपाल फागू चौहान ने राज्य और देश के लोगों को नववर्ष 2020 की बधाई और शुभकामनाएं दी है।
नीतीश कुमार ने शुभकामना संदेश में आशा व्यक्त की है कि वर्ष 2020 समस्त बिहारवासियों एवं देशवासियों के लिए सुख, शान्ति, सछ्वाव, समृद्धि एवं अनंत सफलताओं का वर्ष होगा। उन्होंने बिहार के गौरव को पुनर्जीवित करने के साथ-साथ प्रदेश की विकास यात्रा में सहयात्री बनने का आह्वान करते हुए विश्वास व्यक्त किया है कि आने वाले वर्ष में बिहार देश ही नहीं अन्तररष्ट्रीय स्तर पर अपनी विशिष्ट पहचान बना सकेगा।
मुख्यमंत्री ने न्याय के साथ बिहार के सर्वांगीण विकास एवं सामाजिक कुरीतियों को दूर करने के प्रति राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को रेखांकित करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि सबके सम्मिलित प्रयास से सुखी, समृद्ध एवं गौरवशाली बिहार का निर्माण होगा।
बिहार के राज्यपाल फागू चौहान ने नववर्ष 2020 के शुभागमन के अवसर पर समस्त बिहारवासियों और देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। चौहान ने अपनी शुभेच्छा व्यक्त करते हुए कहा कि नए वर्ष में सबका जीवन सुख, समृद्धि, आनंद और उल्लास से परिपूर्ण हो तथा ऐसा बंधुत्वपूर्ण और सछ्वावमूलक सामाजिक वातावरण सुविकसित हो, जिससे राष्ट्रीयता, सामाजिक समरसता और न्यायपरक प्रगति को पूरी शक्ति और गति मिल सके।