Edited By prachi,Updated: 21 May, 2019 01:35 PM
लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण के मतदान के बाद एग्जिट पोल के नतीजे जारी किए गए हैं। एग्जिट पोल के नतीजों के अनुसार केंद्र में एक बार फिर एनडीए की सरकार बनती दिख रही है। इस पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रतिक्रिया व्यक्त की है। नीतीश कुमार ने...
पटनाः लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण के मतदान के बाद एग्जिट पोल के नतीजे जारी किए गए हैं। एग्जिट पोल के नतीजों के अनुसार केंद्र में एक बार फिर एनडीए की सरकार बनती दिख रही है। इस पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रतिक्रिया व्यक्त की है।
नीतीश कुमार ने कहा कि उन्हें एग्जिट पोल के अनुमान पर भरोसा है। उन्होंने कहा कि एक बार फिर एनडीए की सरकार बनेगी। साथ ही नीतीश कुमार ने कहा कि ईवीएम से चुनाव में पारदर्शिता आई है।
मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि हारने वाले ईवीएम पर सवाल उठा रहे हैं। ईवीएम पर सवाल उठाना दुर्भाग्य पूर्ण है। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता को पहचानता हूं, राज्य में एक बार फिर एनडीए की सरकार बनेगी।