गिरिराज का दावा- मुसलमानों को नहीं करने दिया जाएगा भारत में प्रवेश

Edited By Nitika,Updated: 20 Feb, 2020 10:55 AM

claim of giriraj singh

केंद्रीय मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता गिरिराज सिंह ने दूसरे देश के मुसलमानों को भारत में प्रवेश नहीं करने देने का दावा किया है। उन्होंने कहा कि बिहार का सीमांचल घुसपैठियों का सबसे बड़ा अड्डा बन गया है।

पूर्णियाः केंद्रीय मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता गिरिराज सिंह ने दूसरे देश के मुसलमानों को भारत में प्रवेश नहीं करने देने का दावा किया है। उन्होंने कहा कि बिहार का सीमांचल घुसपैठियों का सबसे बड़ा अड्डा बन गया है।

गिरिराज ने कहा कि दूसरे देशों से आने वाले मुसलमानों को भारत में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। इसके खिलाफ आवाज उठाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि अगर विपक्ष में ताकत है तो खुलकर कहे कि रोहिंग्या मुसलमान एवं बंगलादेशी घुसपैठियों को नागरिकता दिलाएंगे। भाजपा नेता ने कहा कि बहुसंख्यक पर कभी उत्पीड़न नहीं हो सकता। जो भारतवंशी है उन्हें डर किस बात का और जिन्हें डर है वे भारत के नागरिक किस बात के हैं। उन्होंने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) को लेकर देश मे भ्रम फैलाया जा रहा है।

सिंह ने कहा कि सीएए के नाम पर भारत विरोध का एजेंडा चल रहा है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि सीएए पर जो जुबान पाकिस्तान का है वही भारत में कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और कम्निस्ट वामपंथियों का है। उन्होंने दिल्ली के शाहीनबाग में चल रहे आंदोलन को खिलाफत आंदोलन बताया और कहा कि यहां से शरजील इमाम इस्लामिक कश्मीर बनाने और असम को काटने की बात कह रहा है। शाहीनबाग से लोकतांत्रिक आंदोलन नहीं बल्कि इस्लामिक बातें बोली जा रही है।

भाजपा नेता ने कहा कि चुनाव के समय मतदाता पहचान पत्र दिखा सकते है लेकिन एनपीआर में नहीं दिखा सकते, यह सोची समझी राजनीति है। उन्होंने कहा कि आज राष्ट्र के प्रति समर्पित होने का समय आ गया है। हमारे पूर्वज ने 1947 में जो गलती की थी वो हम करने वाले नहीं है। उसी समय सभी मुसलमान को पाकिस्तान भेज देना था।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!