Edited By Nitika,Updated: 11 Nov, 2019 05:34 PM
बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बड़े शाही अंदाज में अपना जन्मदिन मनाया। वहीं इसे लेकर लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने तेजस्वी पर तंज कसा है। चिराग ने कहा कि तेजस्वी मेरे छोटे भाई हैं और वो गलतियां करते रहते हैं।
पटनाः बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बड़े शाही अंदाज में अपना जन्मदिन मनाया। वहीं इसे लेकर लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने तेजस्वी पर तंज कसा है।
चिराग ने कहा कि तेजस्वी मेरे छोटे भाई हैं और वो गलतियां करते रहते हैं। उन्होंने कहा कि तेजस्वी को समझना चाहिए कि उनके पिता जी जेल में हैं और उनकी तबियत ठीक नहीं रहती। तेजस्वी को हफ्ते में एक बार अपने पिता जी से मिलने का समय नहीं मिलता लेकिन पता नहीं वह कैसे अपना जन्मदिन मनाने के लिए समय निकाल लेते हैं।
लोजपा अध्यक्ष ने आगे कहा कि तेजस्वी नेता प्रतिपक्ष हैं और उनको अपनी जिम्मेदारियां समझनी चाहिए। वहीं जदयू के राजीव रंजन ने भी तेजस्वी पर तंज कसते हुए कहा कि चमकी बुखार या किसी दूसरी विपत्ति के समय वह गायब रहते हैं। तेजस्वी यादव इसका ध्यान रखें।