बिहार के विभिन्न जिलों में धूमधाम से मनाया गया 72वें स्वतंत्रता दिवस का जश्न

Edited By prachi,Updated: 15 Aug, 2018 12:22 PM

celebration of 72nd independence day celebrated in bihar

पूरा देश 72वां स्वतंत्रता दिवस बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। बिहार के राजधानी पटना के गांधी मैदान में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने झंडा फहराया और देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इसके अतिरिक्त बिहार के कई जिलों में...

पटनाः पूरे देश में 72वां स्वतंत्रता दिवस बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। बिहार की राजधानी पटना के गांधी मैदान में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने झंडा फहराया और देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इसके अतिरिक्त बिहार के कई जिलों में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
PunjabKesari
आजादी की 72वीं वर्ष गांठ पर जहानाबाद के गांधी मैदान में प्रभारी मंत्री जय कुमार सिंह ने झंडोतोलन किया। इस मौके पर जिले के सभी अधिकारी मौजूद थे। तिरंगे को सलामी देने के बाद प्रभारी मंत्री ने सुरक्षाबलों की परेड का निरीक्षण भी किया। उन्होंने लोगो को संबोधित करते हुए सूबे में चलाई जा रही कल्याणकारी योजना पर विस्तार से चर्चा की।

पूर्णिया के इंदिरा गांधी स्टेडियम में स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह आयोजित हुआ। इस समारोह में जिला प्रभारी मंत्री सह बिहार के आपदा प्रबंधन मंत्री दिनेश चन्द्र यादव ने झंडोतोलन किया। इससे पहले मंत्री दिनेश चन्द्र यादव, डीएम प्रदीप कुमार झा और एसपी विशाल शर्मा ने परेड का निरीक्षण किया। अपने संबोधन में मंत्री ने कहा कि हमारा देश 1947 में आजाद हुआ था उस समय हम लोग काफी पीछे थे लेकिन आप सब के सहयोग से आज हमारे देश ने विकसित लोकतन्त्र के रुप में अपनी पहचान बना ली है।
PunjabKesari
बक्सर किला मैदान में 72वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कला संस्कृति युवा खेल मंत्री कृष्ण कुमार ऋषि ने झंडातोलन किया, साथ ही उन्होंने परेड का निरीक्षण भी किया। इस दौरान उनके साथ स्थानीय विधायक संजय तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी, जिला अधिकारी राघवेन्द्र सिंह, पुलिस कप्तान राकेश कुमार भी मौजूद थे। इस मौके पर कृष्ण कुमार ने देश एवं प्रदेश वासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश एवं राज्य प्रगति एवं विकास के रास्ते पर अग्रसर है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!