पटना में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ केस दर्ज, जानिए क्या है आरोप

Edited By Ramanjot,Updated: 22 May, 2020 05:01 PM

case filed against congress president sonia gandhi in patna

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ पटना के कंकड़बाग थाने में केस दर्ज किया गया है। बीजेपी के पूर्व मीडिया प्रभारी पंकज सिंह ने यह केस दर्ज करवाया है।

पटनाः कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ पटना के कंकड़बाग थाने में केस दर्ज किया गया है। बीजेपी के पूर्व मीडिया प्रभारी पंकज सिंह ने यह केस दर्ज करवाया है।

जानकारी के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष पर पीएम केयर्स फंड के बारे में ट्वीट के जरिए भ्रम फैलाकर लोगों को भड़काने का आरोप लगाया है। इसके चलते सोनिया गांधी के खिलाफ केस संख्या 348/2020 में 504, 505, 1बी, 505(2) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। दरअसल, पीएम केयर्स फंड को लेकर कांग्रेस लगातार भाजपा पर निशाना साध रही है।

बता दें कि इससे पहले गुरुवार को पीएम केयर्स फंड के खिलाफ कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से किए गए एक ट्वीट के संबंध में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ कर्नाटक में एक मामला दर्ज किया गया था। सोनिया के खिलाफ आईपीसी की धारा 153, 505 (1) (बी) के तहत एफआईआर दर्ज कराई गई थी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!