ग्लव्स विवाद पर धोनी को मिला BJP नेता का साथ, कहा- वह सिर्फ क्रिकेटर नहीं, सच्चे राष्ट्रभक्त

Edited By prachi,Updated: 08 Jun, 2019 01:16 PM

bjp leader supported ms dhoni

भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के विकेट कीपिंग ग्लव्स को लेकर खड़े हुए विवाद के बीच केंद्रीय मंत्री व भाजपा गिरिराज सिंह उनके पक्ष में उतरे हैं। उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी की प्रशंसा करते हुए उन्हें एक सच्चा राष्ट्रभक्त बताया। गिरिराज सिंह ने कहा...

पटना: भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के विकेट कीपिंग ग्लव्स को लेकर खड़े हुए विवाद के बीच केंद्रीय मंत्री व भाजपा नेता गिरिराज सिंह उनके पक्ष में उतरे हैं। उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी की प्रशंसा करते हुए उन्हें एक सच्चा राष्ट्रभक्त बताया।

गिरिराज सिंह ने कहा कि धोनी सिर्फ एक क्रिकेटर नहीं हैं वह एक सच्चे राष्ट्रभक्त हैं। वह अन्य हस्तियों की तरह नहीं हैं जिनका देश के प्रति प्रेम नहीं है। वह एक देशभक्त हैं और अपने देश के गौरव के लिए प्रतिबद्ध हैं।

गौरतलब है कि भारतीय टीम के विकेट कीपर महेंद्र सिंह धोनी के विकेट कीपिंग दस्ताने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। धोनी के विकेट कीपिंग दस्ताने पर एक चिन्ह बना हुआ है, जो सेना के प्रतीक चिह्न जैसा है।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद(आईसीसी) ने इस मामले पर संज्ञान लेते हुए धोनी को विश्व कप के दौरान सेना के प्रतीक चिह्न वाले विकेट कीपिंग दस्ताने पहनने की अनुमति देने से इनकार कर दिया। वहीं इस पर बीसीसीआई(भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड) धोनी के समर्थन में उतरा है और उन्होंने दावा किया है कि यह सेना का प्रतीक चिह्न नहीं है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!