Edited By Ramanjot,Updated: 17 May, 2020 12:46 PM
बिहार में बेखौफ अपराधियों ने पुलिस को एक बार फिर चुनौती दी है। लॉकडाउन के बीच जहां पहले राजद नेता की हत्या कर दी गई। वहीं रविवार की सुबह अपराधियों ने भाजपा की इकाई भाजयुमो के वरीय नेता धीरज भारद्वाज की गोली मारकर हत्या कर दी। वहीं इस घटना में गोली...
पटनाः बिहार में बेखौफ अपराधियों ने पुलिस को एक बार फिर चुनौती दी है। लॉकडाउन के बीच जहां पहले राजद नेता की हत्या कर दी गई। वहीं रविवार की सुबह अपराधियों ने भाजपा की इकाई भाजयुमो के वरीय नेता धीरज भारद्वाज की गोली मारकर हत्या कर दी। वहीं इस घटना में गोली लगने से दो अन्य लोग भी घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, मामला बेगूसराय के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कैथमा गांव का है। बताया जा रहा है कि भाजयुमो नेता अपने घर के पास एक परिचित के साथ खड़े थे। तभी कुछ अपराधियों ने सरेआम उन्हें गालियों से भून डाला। इस दौरान भाजपा नेता की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं इस वारदात में दो अन्य लोगों को भी गोली लगी, जिसमें अनिल यादव नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
इस घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी फरार हो गए। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं घायल अनिल राष्ट्रीय जनता दल का समर्थक बताया जा रहा है। वहीं बेगूसराय से सांसद गिरिराज सिंह ने हत्या पर दुख जताते हुए प्रशासन से त्वरित कार्रवाई करने को कहा है।