BJP नेता ने कुशवाहा से किया किनारा, कहा- नीतीश ने कभी किसी के लिए नहीं किया ‘नीच’ शब्द का प्रयोग

Edited By prachi,Updated: 13 Nov, 2018 03:28 PM

bjp leader give statement on kushwaha

रालोसपा(राष्ट्रीय लोक समता पार्टी) के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बीच नीच शब्द को लेकर घमासान जारी है। इस पर भाजपा नेता व बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने कुशवाहा को झटका देते हुए सीएम नीतीश के पक्ष में बयान...

पटनाः रालोसपा(राष्ट्रीय लोक समता पार्टी) के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बीच नीच शब्द को लेकर घमासान जारी है। इस पर भाजपा नेता व बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने कुशवाहा को झटका देते हुए सीएम नीतीश के पक्ष में बयान जारी किया है।

सुशील मोदी ने ट्वीट करते हुए कहा कि नीतीश कुमार ने कभी किसी नेता के बारे ‘नीच’ शब्द का प्रयोग नहीं किया है। वह भी उस कार्यक्रम में मौजूद थे। उन्होंने बिना नाम लिए उपेंद्र कुशवाहा पर तंज कसते हुए कहा कि जान बूझ कर कुछ लोग शहीद बनने की कोशिश कर रहे हैं परंतु उन्हें सफलता नहीं मिलेगी।

गौरतलब है कि कुशवाहा ने सीएम नीतीश पर उनके लिए नीच शब्द का उपयोग करने का आरोप लगाया है। इसके बाद से कुशवाहा और नीतीश कुमार के बीच घमासान जारी है। इसके बाद कुशवाहा ने सीएम नीतीश के डीएनए की भी मांग कर डाली थी। इस मामले को लेकर कुशवाहा समर्थकों ने शनिवार पटना के गांधी मैदान से लेकर राजभवन मार्च निकाला। इस दौरान पुलिस ने कुशवाहा समर्थकों पर लाठीचार्ज किया जिसके चलते कई लोग घायल हो गए थे।

उपेंद्र कुशवाहा ने इस पर ट्वीट करते हुए नीतीश सरकार पर जमकर निशाना भी साधा था। कुशवाहा रविवार को इस मामले को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से मिलने के लिए दिल्ली भी गए थे। उन्होंने कहा था कि वह इस मामले में अमित शाह से हस्तक्षेप करने की मांग करेंगे। वहीं इस मामले पर भाजपा नेता का यह बयान उनके लिए एक झटका है।   
 

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!