बिहार में JDU नहीं BJP निभा सकती है बड़े भाई की भूमिका, 20 सीटों पर लड़ेगी लोकसभा चुनाव

Edited By prachi,Updated: 30 Aug, 2018 01:22 PM

bjp can contest 20 lok sabha seats in bihar

बिहार एनडीए में 2019 लोकसभा चुनावों में सीटों के बंटवारे का फॉर्मूला लगभग तय हो गया है। बिहार में जदयू नहीं भाजपा बड़े भाई की भूमिका निभा सकती है। सूत्रों के अनुसार, भाजपा बिहार में 20 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ सकती है। लोकसभा चुनावों में जदयू को 12...

पटनाः बिहार एनडीए में 2019 लोकसभा चुनावों में सीटों के बंटवारे का फॉर्मूला लगभग तय हो गया है। बिहार में जदयू नहीं भाजपा बड़े भाई की भूमिका निभा सकती है। 

सूत्रों के अनुसार, भाजपा बिहार में 20 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ सकती है। लोकसभा चुनावों में जदयू को 12 सीटें, रालोसपा को 2 और लोजपा को 5 सीटें मिल सकती हैं। जदयू को झारखंड और यूपी में एक-एक सीट मिल सकती है। रालोसपा के निलंबित सांसद अरुण कुमार एनडीए की तरफ से चुनाव लड़ सकते हैं।

बिहार में बीजेपी के पास 22 सांसद हैं। जदयू के पास मौजूदा वक्‍त में 2 लोकसभा सांसद हैं। लोजपा(लोक जनशक्ति पार्टी) के पास 6 सांसद हैं। गौरतलब है कि पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा को बिहार की 40 में से 22 सीटें मिलीं थीं। इसके अतिरिक्त  सहयोगी पार्टी लोजपा और रालोसपा को छह और तीन सीटें मिलीं थीं, तब जदयू को केवल दो सीटें ही मिलीं थीं। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!