बोधगया में मनाई गई भगवान बुद्ध की 2563वीं जयंती, निकाली गई भव्य शोभायात्रा

Edited By prachi,Updated: 18 May, 2019 11:38 AM

birthday of lord buddha celebrated in bodhgaya

बिहार में भगवान बुद्ध की पावन ज्ञान भूमि बोधगया में शनिवार को 2563 वीं बुद्ध जयंती मनाई गई। अखिल भारतीय बौद्ध भिक्षु संघ के सचिव भंते प्रज्ञादीप ने बताया कि बुद्ध जयंती को लेकर बोधगया स्थित भगवान बुद्ध की 80 फीट की विशाल प्रतिमा के निकट से एक भव्य...

गयाः बिहार में भगवान बुद्ध की पावन ज्ञान भूमि बोधगया में शनिवार को 2563 वीं बुद्ध जयंती मनाई गई। अखिल भारतीय बौद्ध भिक्षु संघ के सचिव भंते प्रज्ञादीप ने बताया कि बुद्ध जयंती को लेकर बोधगया स्थित भगवान बुद्ध की 80 फीट की विशाल प्रतिमा के निकट से एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई जो बोधगया के विभिन्न मार्गों से होते हुए विश्व धरोहर महाबोधि मंदिर तक पहुंची। शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने मंदिर के गर्भ गृह में विशेष पूजा-अर्चना की और पवित्र बोधिवृक्ष के नीचे ध्यान लगाया।
PunjabKesari
प्रज्ञादीप ने बताया कि इस शोभायात्रा में विश्व के कई देशों के धर्मगुरु, लामा और स्कूली बच्चें शामिल हुए। शोभायात्रा में नेपाल, श्रीलंका, जापान, भूटान और भारत समेत विश्व के कई देशों के बौद्ध धर्म गुरु एवं श्रद्धालु शामिल हुए। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में शामिल श्रद्धालु भगवान बुद्ध की 2563वी त्रिविध जयंती मना रहे हैं।
PunjabKesari
सचिव ने बताया कि त्रिविध जयंती का मतलब है कि आज ही के दिन भगवान बुद्ध का जन्म हुआ था और आज ही के दिन उन्हें ज्ञान की प्राप्ति हुई एवं आज ही के दिन उनका महापरिनिर्वाण अर्थात मृत्यु हुई थी। ऐसा संयोग सिर्फ केवल महापुरुषों के साथ होता है।
PunjabKesari
प्रज्ञादीप ने बताया कि भगवान बुद्ध के जीवन काल पर आधारित कई घटनाओं को आज के दिन कार्यक्रम के माध्यम से दिखाया जाएगा। इसके साथ ही धर्म गुरुओं द्वारा साधना की जाएगी। उन्होंने कहा कि आज भी भगवान बुद्ध के उपदेश प्रासंगिक है। भगवान बुद्ध ने बोधगया में ज्ञान की प्राप्ति कर पूरी दुनिया को सत्य, अहिंसा, प्रेम, करुणा, मैत्री और भाईचारा का संदेश दिया था। उन्होंने कहा कि आज का दिन बौद्ध धर्मावलंबियों के लिए सबसे पवित्र दिन है।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!