आज से 27 मई तक रोजाना 50 ट्रेनें आएंगी बिहार, 8 लाख प्रवासियों की होगी घर वापसी

Edited By Ramanjot,Updated: 19 May, 2020 04:31 PM

bihar will come 50 trains daily from today to 27 may

लॉकडाउन के कारण देश के विभिन्न हिस्सों में फंसे प्रवासियों के लिए राहत भरी खबर है। दरअसल, मंगलवार से 27 मई तक हर दिन प्रवासियों के लिए 50 ट्रेनें चलाई जाएंगी। इन ट्रेनों के माध्यम से करीब आठ लाख प्रवासियों को बिहार वापस लाया जाएगा।

पटनाः लॉकडाउन के कारण देश के विभिन्न हिस्सों में फंसे प्रवासियों के लिए राहत भरी खबर है। दरअसल, मंगलवार से 27 मई तक हर दिन प्रवासियों के लिए 50 ट्रेनें चलाई जाएंगी। इन ट्रेनों के माध्यम से करीब आठ लाख प्रवासियों को बिहार वापस लाया जाएगा।

सोमवार को परिवहन सचिव संजय अग्रवाल ने बताया कि 27 मई तक 18 प्रदेशों से आठ लाख प्रवासियों को वापस लाया जाएगा। उन्होंने बताया कि रविवार तक 320 ट्रेनों से 4.25 लाख प्रवासी बिहार लौट चुके हैं। वहीं सोमवार को 45 ट्रेनों के जरिए 75 हजार लोग बिहार आए हैं। इसे अलावा बसों और दूसरे माध्यमों से भी 90 हजार लोग पहुंचे हैं।

परिवहन सचिव ने कहा कि सरकार पूरी क्षमता का इस्तेमाल कर रही है ताकि लॉकडाउन में फंसे अधिक से अधिक लोगों को बिहार लाया जा सके। आने वाले दिनों में रोज 1 लाख तक प्रवासी बिहार आएंगे। उन्होंने घर लौटने के इच्छुक प्रवासियों को आश्वस्त किया कि उनकी वापसी तक ट्रेन चलाई जाती रहेंगी और किसी को परेशान होने की जरूरत नहीं है, सरकार सभी का ख्याल रखेगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!