...तो इसलिए क्वारंटाइन सेंटर से निकलने वाले प्रत्येक प्रवासियों को CONDOM दे रही बिहार सरकार

Edited By Nitika,Updated: 03 Jun, 2020 01:08 PM

bihar government giving condoms to migrants

लॉकडाउन के कारण दूसरे राज्यों में फंसे अधिकत्तर प्रवासी बिहार वापस लौट चुके हैं। लाखों की संख्या में लौटे प्रवासियों को क्वारंटाइन केंद्रों में रहकर अपने घर जाने दिया जाता है। ऐसे में अब सरकार के आगे जनसंख्या नियंत्रण की समस्या खड़ी हो गई थी।

 

पटनाः लॉकडाउन के कारण दूसरे राज्यों में फंसे अधिकत्तर प्रवासी बिहार वापस लौट चुके हैं। लाखों की संख्या में लौटे प्रवासियों को क्वारंटाइन केंद्रों में रहकर अपने घर जाने दिया जाता है। ऐसे में अब सरकार के आगे जनसंख्या नियंत्रण की समस्या खड़ी हो गई थी। वहीं अब सरकार ने इसके लिए भी उपाय खोज निकाला है। बिहार सरकार क्वारंटाइन सेंटर से निकलने वाले प्रत्येक प्रवासी को कंडोम दे रही है ताकि जनसंख्या नियंत्रित की जा सके।

जानकारी के अनुसार, राज्य में क्वारंटाइन सेंटर में के बाद घर जा रहे प्रवासियों को स्वास्थ्य विभाग की तरफ से 2 पैकेट कंडोम दिए जा रहे है। उन्होंने कहा कि इससे जनसंख्या नियंत्रित करने में सहायता मिलेगी। साथ ही जिनको क्वारंटाइन सेंटर में कंडोम का पैकेट नहीं मिल पा रहा है, उन्हें आशा कार्यकत्री डोर-टू-डोर स्क्रीनिंग के दौरान घर पर परिवार नियोजन के किट दे रही हैं।

बता दें कि राज्य में लगभग 29 लाख प्रवासी लौटे है। इन्हें अलग अलग क्वारंटाइन सेंटरों में रखा गया है। अब तक 8.77 लाख लोगों ने 14 दिन की क्वारंटाइन अवधि पूरी कर ली है। उन्हें कंडोम के पैकेट देकर घर जाने दिया गया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!