नागरिकता संशोधन बिल के विरोध में बिहार कांग्रेस ने निकाला मार्च, जलाया PM मोदी का पुतला

Edited By prachi,Updated: 12 Dec, 2019 09:45 AM

bihar congress takes out march to protest cab

बिहार कांग्रेस ने नागरिकता संशोधन विधेयक के खिलाफ बुधवार को विरोध मार्च निकाला। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री का पुतला भी जलाया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं विधान पार्षद मदन मोहन झा के नेतृत्व में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ पटना...

पटनाः बिहार कांग्रेस ने नागरिकता संशोधन विधेयक के खिलाफ बुधवार को विरोध मार्च निकाला। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री का पुतला भी जलाया।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं विधान पार्षद मदन मोहन झा के नेतृत्व में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मूर्ति के निकट से मार्च निकाला गया। मार्च गांधी मैदान से होता हुआ कारगिल चौक तक गया। पोस्टर और बैनर लिए कांग्रेस के कार्यकर्ता नागरिक संशोधन विधेयक वापस लो के नारे लगा रहे थे। मार्च के कारगिल चौक पर पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला जलाया गया इसके बाद केंद्र और बिहार की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन राजग सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी होती रही।

इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष झा ने कहा कि नागरिकता संशोधन विधेयक का देश में पुरजोर विरोध हो रहा है। असम, त्रिपुरा और मेघालय में लोगों ने इस विधेयक के खिलाफ प्रभावी बंद रखा है। उन्होंने कहा कि धर्म के आधार पर नागरिकता संशोधन विधेयक संविधान की प्रस्तावना के खिलाफ है और पार्टी इसका लगातार विरोध करती रहेगी। मार्च में झा के साथ विधायक विजय शंकर दुबे, विधायक शकील अहमद खान, विधायक अमित कुमार टुन्ना, प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष कोकब कादरी, श्याम सुंदर सिंह, धीरज समीर सिंह विधान पार्षद प्रेमचंद्र मिश्रा, प्रवक्ता हरखू झा और राजेश राठौर समेत बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद थे।
 

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!