Edited By prachi,Updated: 27 Nov, 2018 05:14 PM
बिहार के छपरा जंक्शन पर जीआरपी ने बड़ी कार्रवाई की है। जीआरपी को ट्रेन से 50 नर कंकाल बरामद हुए हैं। इसके साथ ही पुलिस ने एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया है।
छपराः बिहार के छपरा जंक्शन पर जीआरपी ने बड़ी कार्रवाई की है। जीआरपी को ट्रेन से 50 नर कंकाल बरामद हुए हैं। इसके साथ ही पुलिस ने एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार, सियादह-बलिया एक्सप्रेस से नर कंकाल बरामद हुए हैं। रेल डीएसपी गिरफ्तार तस्कर से पूछताछ कर रहे हैं। गिरफ्तार शख्स मोतिहारी का रहने वाला बताया जा रहा है।