Edited By prachi,Updated: 15 Jan, 2019 02:14 PM
मकर संक्रांति के पर्व को लेकर बिहार की सियासत में दही-चूड़ा भोज के आयोजन का दौर जारी है। सोमवार को सत्ताधारी दलों द्वारा भोज का आयोजन किया गया। इसी क्रम में मंगलवार को कांग्रेस ने सदाकत आश्रम में दही-चूड़ा भोज का आयोजन किया। कांग्रेस के इस भोज में...
पटनाः मकर संक्रांति के पर्व को लेकर बिहार की सियासत में दही-चूड़ा भोज के आयोजन का दौर जारी है। सोमवार को सत्ताधारी दलों द्वारा भोज का आयोजन किया गया। इसी क्रम में मंगलवार को कांग्रेस ने सदाकत आश्रम में दही-चूड़ा भोज का आयोजन किया।
कांग्रेस के इस भोज में महागठबंधने के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। इस मौके पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा ने महागठबंधन के नेताओं का स्वागत किया। इस भोज के द्वारा नेताओं ने महागठबंधन की एकजुटता का संदेश दिया है।
भोज में बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, रालोसपा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा, वीआईपी पार्टी प्रमुख मुकेश सहनी, उदय नारायण चौधरी, हम के वरिष्ठ नेता वृषिण पटेल शामिल हुए।