Edited By prachi,Updated: 30 Jan, 2019 01:49 PM
बिहार सरकार ने बाहर से आने वाली मछलियों की बिक्री पर लगा प्रतिबंध हटा लिया है। स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने यह जानकारी दी है। जानकारी के अनुसार, आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल से आने वाली मछलियों में जानलेवा केमिकल मिलने की शिकायत और...
पटनाः बिहार सरकार ने बाहर से आने वाली मछलियों की बिक्री पर लगा प्रतिबंध हटा लिया है। स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने यह जानकारी दी है।
जानकारी के अनुसार, आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल से आने वाली मछलियों में जानलेवा केमिकल मिलने की शिकायत और जांच में हुई पुष्टि के बाद बिहार सरकार ने बड़ा फैसला लिया था। इसके बाद आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने बिहार सरकार को एक पत्र लिखा था और मछलियों में जानलेवा केमिकल नहीं होने की पुष्टि की थी। इसके बाद बिहार सरकार के अधिकारियों की पांच सदस्यीय टीम जांच के लिए आंध्र प्रदेश गई।
जांच के बाद टीम ने बाहर से आयात की जाने वाली मछलियों पर लगे प्रतिबंध को हटाने का फैसला लिया है। फिलहाल अधिकारियों की टीम विजयबाड़ा में है। इस टीम में पशुपालन विभाग की सचिव एन विजय लक्ष्मी, निदेशक फिशरीज निशात अहमद, जिला मत्स्य पालन पदाधिकारी विपिन कुमार, खाद्य सुरक्षा अधिकारी अजय कुमार शामिल हैं।