Edited By prachi,Updated: 16 Jan, 2019 04:54 PM
बिहार के मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने दावा किया है कि वह लोकसभा चुनाव कांग्रेस की टिकट से लड़ेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि वह मुंगेर की सीट से कांग्रेस के चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़ेंगे। इसके अतिरिक्त अनंत सिंह ने कहा कि वह 18 जनवरी को...
पटनाः बिहार के मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने दावा किया है कि वह लोकसभा चुनाव कांग्रेस की टिकट से लड़ेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि वह मुंगेर की सीट से कांग्रेस के चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़ेंगे। इसके अतिरिक्त अनंत सिंह ने कहा कि वह 18 जनवरी को अथमलगोला से एक बड़ा रोड शो करने जा रहे हैं।
मुंगेर से उनका मुकाबला जदयू नेता ललन सिंह के साथ होगा इस सवाल के जवाब में अनंत सिंह ने कहा कि जनता अब ललन सिंह को भूल चुकी है और अब अनंत सिंह मुंगेर की जनता के लिए खुद खड़ा रहेगा। अनंत सिंह की इस दावेदारी के बाद बिहार की सियासत एक बार फिर गरमा गई है। फिलहाल अभी अनंत सिंह के इस दावे पर कांग्रेस की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
गौरतलब है कि फिलहाल मुंगेर की सीट पर लोजपा सांसद वीणा देवी का कब्जा है। इससे पहले भी अनंत सिंह मुंगेर सीट से लोकसभा चुनाव लड़ने का दावा कर चुके हैं लेकिन इस बार उन्होंने खुलकर कहा है कि वह कांग्रेस की तरफ से चुनाव लड़ेंगे।