महागठबंधन की महिला शक्ति शून्य पर हुई आउट, NDA की महिला प्रत्याशियों ने लहराया जीत का परचम

Edited By prachi,Updated: 24 May, 2019 08:43 AM

all women candidate of alliance lost

बिहार में इस बार के लोकसभा चुनाव में जहां महागठबंधन की किसी भी महिला उम्मीदवार ने जीत हासिल नहीं की वहीं राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सभी महिला उम्मीदवार ने जीत का परचम लहरा दिया। महागठबंधन की ओर से राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की टिकट पर एक...

पटनाः बिहार में इस बार के लोकसभा चुनाव में जहां महागठबंधन की किसी भी महिला उम्मीदवार ने जीत हासिल नहीं की वहीं राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सभी महिला उम्मीदवार ने जीत का परचम लहरा दिया।

महागठबंधन की ओर से राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की टिकट पर एक बार फिर से पाटलिपुत्र संसदीय सीट पर राज्यसभा सांसद मीसा भारती ने चुनाव लड़ा जहां उनका मुकाबला भाजपा उम्मीदवार और निवर्तमान सासंद राम कृपाल यादव से हुआ। इस बार भी रामकृपाल यादव ने मीसा भारती को पराजित कर दिया। इसी तरह सीवान से पूर्व बाहुबली सांसद मोहम्मद शाहबुद्दीन की पत्नी हिना शहाब, नवादा से राजबल्लभ यादव की पत्नी विभा देवी ने राजद की टिकट पर चुनाव लड़ा लेकिन दोनों को हार का सामना करना पड़ा।

सासाराम (सुरक्षित) से एक बार फिर महागठबंधन की ओर से कांग्रेस की टिकट पर मीरा कुमार और सुपौल से रंजीत रंजन ने चुनाव लड़ा। वहीं, मुंगेर सीट पर कांग्रेस ने बाहुबली विधायक अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी को अपना उम्मीदवार बनाया। तीनों महिला कांग्रेस उम्मीदवार को शिकस्त का सामना करना पड़ा। महागठबंधन में शामिल राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा), विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) ने किसी महिला को प्रत्याशी नही बनाया था।

इस चुनाव में राजग के महत्वपूर्ण घटक भाजपा ने केवल एक सीट शिवहर पर रमा देवी को मैदान में उतारा था। सीवान संसदीय सीट से जदयू की टिकट पर दरौंधा विधानसभा की विधायक और बाहुबली अजय सिंह की पत्नी कविता सिंह चुनावी समर में उतरी। राजग में शामिल लोजपा ने भी केवल एक महिला वीणा देवी को उम्मीदवार बनाया है। वीणा देवी गायघाट विधानसभा की पूर्व विधायक और विधान पार्षद दिनेश सिंह की पत्नी हैं। वीणा देवी ने वैशाली से चुनाव लड़ा। राजग की ओर से तीनों महिला उम्मीदवार ने जीत हासिल की।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!