Edited By prachi,Updated: 21 Apr, 2019 11:16 AM
बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जहर देकर अस्पताल में लालू जी को मारना चाहती है। परिवार के किसी भी सदस्य को महीनों से मिलने नहीं दिया जा रहा है। राबड़ी देवी ने कहा कि नियमों को...
पटनाः बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जहर देकर अस्पताल में लालू जी को मारना चाहती है। परिवार के किसी भी सदस्य को महीनों से मिलने नहीं दिया जा रहा है।
राबड़ी देवी ने कहा कि नियमों को दरकिनार कर उपचाराधीन लालू जी के साथ तानाशाही सलूक किया जा रहा है। बिहार की जनता सड़क पर उतर गई तो अंजाम बहुत बुरा होगा। उन्होंने कहा कि अस्पताल में उपचाराधीन आदरणीय लालू प्रसाद जी विधि सम्मत हर शनिवार तीन व्यक्तियों से मिल सकते हैं लेकिन तानाशाही भाजपाई सरकार ने इस पर भी रोक लगा दी है। ये जहरीले लोग लालू जी के साथ साजिश कर उन्हें गंभीर नुकसान पहुंचा सकते हैं। उनकी जान को खतरा है।
बता दें कि शनिवार को झारखंड में रांची के बिरसा मुंडा जेल प्रशासन ने चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता राजद के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव से राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में किसी के मिलने पर रोक लगा दी। इससे संबंधित नोटिस भी चिपकाया गया है।