Edited By Nitika,Updated: 03 Jun, 2020 04:47 PM
लॉकडाउन के कारण दूसरे राज्यों में फंसे प्रवासियों के आने का सिलसिला अब थमने लगा है। अब दूसरे राज्यों में फंसे बिहार के अधिकत्तर प्रवासी अपने घर पहुंच चुके हैं। इसी बीच आप (आम आदमी पार्टी) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने एक सराहनीय कदम उठाया है। वह आज...
पटनाः लॉकडाउन के कारण दूसरे राज्यों में फंसे प्रवासियों के आने का सिलसिला अब थमने लगा है। अब दूसरे राज्यों में फंसे बिहार के अधिकत्तर प्रवासी अपने घर पहुंच चुके हैं। इसी बीच आप (आम आदमी पार्टी) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने एक सराहनीय कदम उठाया है। वह आज स्वयं फ्लाइट से 33 मजदूरों को पटना लेकर आएंगे।
संजय सिंह ने प्रवासियों को लेकर बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने सारे साल में मिलने वाली 34 हवाई यात्राओं के टिकट को प्रवासी मजदूरों के नाम कर दिया है। वह बुधवार को दिल्ली एयरपोर्ट से 33 मजदूरों को अपने साथ हवाई जहाज में बैठाकर पटना ले जाएंगे। वहीं संजय सिंह अपने नॉर्थ एवेन्यू आवास से दोपहर को दिल्ली एयरपोर्ट के लिए निकलेंगे।
बता दें कि राज्यसभा सांसद पटना में प्रवासियों को छोड़कर हवाई अड्डे से ही वापस दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। इससे पहले ऐसा कभी नहीं हुआ होगा जब कोई सांसद खुद प्रवासी को छोड़ने उनके साथ जाए।