सीतामढ़ीः टहलने गईं 2 सगी बहनों से 8 युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, बनाया वीडियो

Edited By prachi,Updated: 22 Jun, 2019 05:39 PM

8 young man committed gang rape with two sisters

बिहार के सीतामढ़ी जिले से दो सगी बहनों के साथ आठ लड़कों के द्वारा सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। लड़कों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम देने के साथ ही मोबाइल से इस घटना का वीडियो भी बनाया। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए सात आरोपितों को...

सीतामढ़ीः बिहार के सीतामढ़ी जिले से दो सगी बहनों के साथ आठ लड़कों के द्वारा सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। लड़कों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम देने के साथ ही मोबाइल से इस घटना का वीडियो भी बनाया। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए सात आरोपितों को दबोच लिया है।

जानकारी के अनुसार, जिले के कन्हौली थाना क्षेत्र के एक गांव में दो सगी नाबालिग बहनें गुरुवार की देर शाम घर से टहलने के लिए निकली थीं। उस दौरान आठ युवकों ने उन्हें अपनी हवस का शिकार बनाया। देर रात घर पहुंची बहनों ने अपनी मां को इस घटना के बारे में बताया। शुक्रवार की सुबह मां दोनों बेटियों के साथ महिला थाने पहुंची।

पीड़िता के बताया कि शाम में करीब आठ बजे दोनों बहनें घर के पास टहल रही थी। इसी दौरान गांव की एक महिला ने उन्हें टहलने के लिए सरेह की ओर चलने को कहा। महिला की बात मानकर दोनों बहनें उसके साथ टहलने सरेह की ओर चली गई। इसी दौरान युवकों ने दोनों बहनों को दबोच लिया और सभी युवकों ने बारी-बारी से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। लड़कियों को अपने साथ ले जाने वाली महिला मौके भाग गई।

पीड़िता के बयान पर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। महिला थानाध्यक्ष देवेंद्र चौधरी ने कहा कि घटना की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की छानबीन की जा रही है। इसमें आठ लोगों को आरोपित बनाया गया है। सात लोगों को हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।
 

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!