Edited By prachi,Updated: 10 Nov, 2019 04:41 PM
बिहार के बेगूसराय में अलग-अलग हादसों में डूबने से आठ लोगों की मौत हो गई। इन घटनाओं के चलते इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं मृतकों के परिजनों में मातम का माहौल फैल गया है। घटना की जानकारी मिलने पर अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं। बेगूसराय के गढ़पुरा...
बेगूसरायः बिहार के बेगूसराय में अलग-अलग हादसों में डूबने से आठ लोगों की मौत हो गई। इन घटनाओं के चलते इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं मृतकों के परिजनों में मातम का माहौल फैल गया है। घटना की जानकारी मिलने पर अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं।
बेगूसराय के गढ़पुरा थाना हरखपुरा में घोंघा चुनने के दौरान एक ही परिवार के तीन सदस्यों सहित चार लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, हरखपुरा निवासी दिनेश दास की पत्नी, बेटी सोनी देवी, सुलेखा कुमारी, पुत्र सुमित कुमार व मंजीत दास की पुत्री खुशबू कुमारी घोंघा चुनने के लिए शहार बहियार चौर गई। इसी दौरान पांचों डूबने लगे। इनमें से दिनेश दास की पत्नी को बचा लिया गया जबकि दिनेश दास की दो बटियां, एक बेटा व मंजीत दास की बेटी डूब गए। चारों के शव बाहर निकाले जा रहे हैं।
वहीं एक अन्य हादसे में भगवानपुर थाना क्षेत्र के मोजाहिदपुर में तीन बच्चे नहाने के दौरान डूब गए जिसमें से दो की मौत हो गई। दोनों के शव बाहर निकाल लिए गए हैं और तीसरे बच्चे की स्थिति गंभीर बनी हुई है। इसके अलावा दामोदरपुर व मानोपुर में एक-एक की डूबने से मौत हुई है। हालांकि अब तक शव नहीं निकाले गए हैं। गोताखोर शवों की तलाश में जुटे हुए हैं।