छपरा से बरामद 5 लाख 25 हजार के जाली नोट, लोकसभा चुनावों में किया जाना था उपयोग

Edited By prachi,Updated: 04 Apr, 2019 01:37 PM

5 lakh 25 thousand fake notes recovered from chhapra

लोकसभा चुनावों से पहले छपरा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 5 लाख 25 हजार रुपए के जाली नोटों के साथ पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस गिरफ्तार लोगों से पूछताछ कर रही है। जानकारी के अनुसार, पुलिस ने सारण जिले के नियापुर थाना क्षेत्र के...

छपराः लोकसभा चुनावों से पहले छपरा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 5 लाख 25 हजार रुपए के जाली नोटों के साथ पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस गिरफ्तार लोगों से पूछताछ कर रही है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस ने सारण जिले के नियापुर थाना क्षेत्र के बनियापुर, कोपा और रिविलगंज में छापेमारी कर जाली नोटों के साथ पांच लोगों को गिरफ्तार किया। सारण के एसपी हरि किशोर राय ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर गुरुवार की रात छापेमारी कर जाली नोट बरामद किए।

एसपी हरि किशोर राय ने बताया कि गिरफ्तार किए लोगों ने पूछताछ के दौरान बताया कि इन जाली नोटों का उपयोग लोकसभा चुनावों के दौरान किया जाना था। साथ ही गिरफ्तार लोगों ने बताया कि इन जाली नोटों को बिहार के अलावा उत्तर प्रदेश और असम भेजा जाता था। अब तक करीब एक करोड़ से ज्यादा के जाली नोट बाजार में भेजे जा चुके हैं।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!