Edited By Nitika,Updated: 01 Apr, 2020 02:02 PM
दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में स्थित मरकज में बिहार के 86 जमाती लोग मौजूद थे। इनमें से 48 लोगों का पता लग गया है। वहीं प्रशासन के द्वारा इन लोगों के सैंपल ले लिए गए हैं और इन्हें क्वारंटाइन कर दिया गया है।
पटनाः दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में स्थित मरकज में बिहार के 86 जमाती लोग मौजूद थे। इनमें से 48 लोगों का पता लग गया है। वहीं प्रशासन के द्वारा इन लोगों के सैंपल ले लिए गए हैं और इन्हें क्वारंटाइन कर दिया गया है।
डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने जानकारी देते हुए बताया कि बिहार के 86 निवासी और 57 विदेशी जो दिल्ली में मरकज में शामिल हुए थे, उन पर नजर रखी जा रही है। साथ ही 48 लोगों को पहले ही अलग कर दिया गया है। डीजीपी ने बताया कि 86 बिहार निवासियों में से कुछ राज्य में नहीं हैं, लेकिन देश के अन्य हिस्सों में हैं। उन्होंने कहा कि हम अन्य राज्यों के साथ समन्वय कर रहे हैं।
बता दें कि इन लोगों में से 17 लोग पटना, 13 लोग बक्सर और 7 लोग कटिहार के बताए जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त अन्य लोगों की तलाश का जा रही है।