बिहारः मोतिहारी शेल्टर होम से गायब 4 लड़कियों में से एक बरामद, अन्य 3 भी लौटीं वापस

Edited By prachi,Updated: 22 Oct, 2019 02:23 PM

4 girls missing from motihari shelter home

बिहार के मुजफ्फरपुर के बाद अब मोतिहारी में स्थित एक शेल्टर होम सुर्खियों में आ गया है। शेल्टर होम से चार लड़कियों के गायब होने का मामला सामने आया है जिससे हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार को मोतिहारी के शेल्टर होम में चार लड़कियां गायब पाई...

मोतिहारीः बिहार के मुजफ्फरपुर के बाद अब मोतिहारी में स्थित एक शेल्टर होम सुर्खियों में आ गया है। शेल्टर होम से चार लड़कियों के भागने का मामला सामने आया जिससे हड़कंप मच गया। वहीं एक लड़की को बरामद कर लिया गया तो अन्य तीन लड़कियां खुद ही शेल्टर होम लौट आईं हैं।

जानकारी के अनुसार, सोमवार को मोतिहारी के शेल्टर होम में चार लड़कियां घर की छत से साड़ी के सहारे भाग गईं। तलाश के दौरान लापता हुईं लड़कियों में से एक को तो बरामद कर लिया गया है। वहीं अन्य लड़कियां भी मंगलवार दोपहर तक वापस लौट आईं। पुलिस ने बरामद लड़कियों से पूछताछ की जिसमें उन्होंने बताया कि वे छत से साड़ी के सहारे नीचे उतरकर घर जाने के लिए भागीं थीं।

बता दें कि बालिका गृह से लड़कियों के भागने की यह राज्य में कोई पहली घटना नही है। इससे पहले भी ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं। वहीं इससे पहले मुजफ्फरपुर शेल्टर होम में लड़कियों का यौन शोषण करने का मामला उजागर हुआ था। TISS की रिपोर्ट में इस मामले का खुलासा हुआ था। पूरे राज्य के साथ-साथ देश में भी इस घटना की निंदा हुई थी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!