Edited By prachi,Updated: 21 Sep, 2019 10:26 AM
बिहार सरकार ने दो जिलाधिकारी और पांच पुलिस अधीक्षक समेत भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) तथा भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 24 अधिकारियों का तबादला कर दिया। सामान्य प्रशासन विभाग की अधिसूचना के अनुसार शिवहर और गोपालगंज के जिलाधिकारी समेत 19 आईएएस...
पटनाः बिहार सरकार ने दो जिलाधिकारी और पांच पुलिस अधीक्षक समेत भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) तथा भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 24 अधिकारियों का तबादला कर दिया। सामान्य प्रशासन विभाग की अधिसूचना के अनुसार शिवहर और गोपालगंज के जिलाधिकारी समेत 19 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया है।
- शिवहर के जिलाधिकारी अरशद अजीज को गोपालगंज का जिलाधिकारी बनाया गया है वहीं गोपालगंज के जिलाधिकारी अनिमेष कुमार पराशर को राज्य खाद्य निगम के प्रबंध निदेशक के पद पर स्थानांतरित किया गया है। वहीं, सामान्य प्रशासन विभाग के अपर सचिव अवनीश कुमार सिंह को शिवहर का जिलाधिकारी बनाया गया है।
- स्वास्थ्य विभाग के विशेष सचिव राधेश्याम शाह को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के विशेष सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग के विशेष सचिव दयानिधान पांडे को समाज कल्याण विभाग विभाग के विशेष सचिव के पद पर पदस्थापित किया गया है। पांडे अगले आदेश तक समाज कल्याण विभाग में सामाजिक सुरक्षा के निदेशक के अतिरिक्त प्रभार में भी रहेंगे।
- इसी तरह प्रखंड विभाग के अपर सचिव उदय कुमार सिंह को सामान्य प्रशासन विभाग के अपर सचिव के पद पर पदस्थापित किया गया है। सिंह अगले आदेश तक गन्ना उद्योग विभाग में ईख आयुक्त पद की अतिरिक्त जिम्मेवारी भी संभालेंगे।
- समाज कल्याण विभाग के सामाजिक सुरक्षा निदेशक राजकुमार को समाज कल्याण निदेशक के पद पर तबादला किया गया है। उन्हें निदेशक, नि:शक्तता, समाज कल्याण विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।
- सामान्य प्रशासन विभाग के अपर सचिव हिमांशु कुमार राय को मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग में अपर सचिव, योजना एवं विकास विभाग के संयुक्त सचिव सुनील कुमार यादव को वित्त विभाग में संयुक्त सचिव तथा पर्यटन विभाग के संयुक्त सचिव आनंद शर्मा को सहकारिता विभाग का संयुक्त सचिव बनाया गया है।
- वहीं ग्रामीण विकास विभाग के अपर सचिव कंवल तनुज को बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम के प्रबंध निदेशक पद की अतिरिक्त जिम्मेवारी दी गई है।
- मधुबनी जिले में झंझारपुर के अनुमंडल पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल को भोजपुर के उप विकास का आयुक्त बनाया गया।
- वैशाली जिले में महुआ की अनुमंडल पदाधिकारी रिची पांडेय को बेगूसराय जिले के उप विकास आयुक्त का पदभार सौंपा गया।
- अररिया जिले में फारबिसगंज के अनुमंडल पदाधिकारी रवि प्रकाश को बांका जिले के उप विकास का आयुक्त बनाया गया।
- गोपालगंज जिले में गोपालगंज सदर की अनुमंडल पदाधिकारी वर्षा सिंह को कटिहार जिले के उप विकास आयुक्त के पद पर पदस्थापित किया गया है।