Edited By Nitika,Updated: 27 May, 2019 02:13 PM
बिहार में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां पर शादी की खुशियां अचानक मातम में तब्दील हो गई। डीजे की तेज आवाज के कारण जर्जर मकान का छज्जा नीचे गिर गया। इस हादसे में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इसके साथ ही अन्य 12 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा...
कैमूरः बिहार में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां पर शादी की खुशियां अचानक मातम में तब्दील हो गई। डीजे की तेज आवाज के कारण जर्जर मकान का छज्जा नीचे गिर गया। इस हादसे में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इसके साथ ही अन्य 12 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, घटना कैमूर जिले की है, जहां पर भगवानपुर थाना क्षेत्र के नौगढ़ गांव में खोभारी कुशवाहा की बेटी की बारात चैनपुर से आई थी। इसी बीच शादी समारोह के दौरान डीजे लगा हुआ था। इसी बीच डीजे की तेज धुन सेअर्जुन साह के जर्जर हो चुके मकान का छज्जा नीचे गिर गया। इस हादसे में 2 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। इसके साथ ही अन्य 12 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।
वहीं आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया है। बता दें कि पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।