Edited By Ramanjot,Updated: 17 May, 2020 03:50 PM
बिहार में पूर्णिया जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां आंधी में एक मकान के गिर जाने से दो लोगों की दबकर मौत हो गई। वहीं तीन अन्य घायल हो गए।
पूर्णियाः बिहार में पूर्णिया जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां आंधी में एक मकान के गिर जाने से दो लोगों की दबकर मौत हो गई। वहीं तीन अन्य घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, घटना पूर्णिया के जलालगढ़ थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि एकम्मा गांव में शनिवार देर रात आई आंधी के कारण एक मकान गिर गया। इस दुर्घटना में दो लोगों की दबकर मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों की पहचान राजेनद्र महलदार (27) और सुरेश महलदार (15) के रूप में की गई है।