तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग के दौरान 15 वर्षीय मासूम को लगी गोली, अस्पताल में भर्ती

Edited By prachi,Updated: 21 Feb, 2019 12:07 PM

बिहार में पुलिस द्वारा कई बार हर्ष फायरिंग पर रोक लगाए जाने के बाद भी लोग अपने शौक से बाज नहीं आ रहे हैं। राज्य के भोजपुर जिले में तिलक समारोह में हुई हर्ष फायरिंग के दौरान गोली लगने से एक मासूम बच्ची गंभीर रूप से जख्मी हो गई है। गंभीर अवस्था में...

भोजपुरः बिहार में पुलिस द्वारा कई बार हर्ष फायरिंग पर रोक लगाए जाने के बाद भी लोग अपने शौक से बाज नहीं आ रहे हैं। राज्य के भोजपुर जिले में तिलक समारोह में हुई हर्ष फायरिंग के दौरान गोली लगने से एक मासूम बच्ची गंभीर रूप से जख्मी हो गई है। गंभीर अवस्था में इलाज के लिए लड़की को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

ताजा मामला राज्य के भोजपुर जिले के तियर थाना क्षेत्र के उत्तरदाहा गांव का है। जयनाथ सिंह के बेटे की शादी भोजपुर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के नायका टोला निवासी शत्रुधन सिंह की बेटी प्रिंसी सिंह के साथ तय हुई थी। इसी के चलते तिलक समारोह चल रहा था। इस दौरान हर्ष फायरिंग की गई जिसमें 15 वर्षीय मासूम बच्ची को गोली लग गई।

इसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे इलाज के लिए आरा के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घायल मासूम बच्ची की पहचान तियर थाना क्षेत्र के उत्तरदाहा निवासी रमेश सिंह की पुत्री दीपा कुमारी के रूप में हुई है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!